November 3, 2026

विश्व नदी दिवस के अवसर पर काढ़ागोला घाट में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

Read Time:2 Minute, 49 Second

बरारी (सुमन सोनी)

विश्व नदी दिवस जो कि प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह के चौथे रविवार को पूरे विश्व में मनाया जाता है।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगा समग्र द्वारा विश्व नदी दिवस के अवसर पर काढ़ागोला घाट में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जिसमें प्रातः काल काढ़ागोला घाट पर बृहद स्वच्छता कार्यक्रम किया गया,साथ ही जनजागरूकता का कार्यक्रम भी किया गया।जिसमें गंगा समग्र के जिला संयोजक नवीन चौधरी ‘बाबा’ एवं जिला सहसंयोजक मनोज साह ने गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को नदियों में किसी भी प्रकार का कुड़ा कचड़ा नहीं फेंकने की अपील किया एवं नदियों में कुड़ा कचड़ा फेंकने से नदियों के जल को एवं उसमें पलने वाले जीवों को भारी नुकसान के विषय में विस्तार से बताया गया।बाबा ने कहा कि नदियां सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है उसे हमारे देश में माँ का दर्जा दिया गया है।यानी जिस प्रकार से माँ हमारा पालन पोषण करती है उसी प्रकार नदियां हमें पालन पोषण करती है।कई लोगों का जीवन यापन नदियों से ही होती है।इसलिए नदियों को बचाना हमसब का कर्तव्य है।जिला संयोजक ने बताया कि गंगा समग्र के स्वयंसेवक माँ गंगा के प्रति जागरूकता के लिए काढ़ागोला घाट पर लगातार कार्यक्रम करती रहती है।जिसमें प्रत्येक रविवार स्वच्छता कार्यक्रम एवं प्रत्येक माह गंगा आरती का विशेष आयोजन करती है।गंगा किनारे देवबृक्ष पीपल का पौधरोपण किया गया।सन्ध्या काल में पुरोहित प्रमुख पंडित दिवाकर मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत गंगा पूजन एवं भव्य गंगा आरती किया गया।पूरा वातावरण शंखनाद एवं माँ गंगा के जयकारों से गूंज उठा।इस कार्यक्रम में जिला संयोजक नवीन चौधरी “बाबा”जिला सहसंयोजक मनोज साह,आरती प्रमुख जीवछ गुप्ता,मनोज गुप्ता,योगेश पाल, किशोर कुमार, मुनिलाल मंडल उपस्थित रहे।

Previous post विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने अमदाबाद में तीन विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
Next post बारसोई एवं बलरामपुर प्रखंड के पदमुक्त जीविका कैडरों की बहाली को लेकर मंत्री से भेंट।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial