राजवाड़ा पंचायत भवन प्रांगण में ग्राम कचहरी का हुआ आयोजन
तनवीर आलम (हसनगंज)
कोढ़ा प्रखंड के राजवाड़ा पंचायत भवन प्रांगण में घरेलू व परिवारिक मामलों की सुनवाई को लेकर ग्राम कचहरी का आयोजन किया गया। मौके पर ग्राम कचहरी की अध्यक्षता सरपंच ताजबून खातुन व उपसरपंच शंभू कुमार चौबे ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर उपसरपंच शंभू कुमार चौबे ने बताया कि पंचायत क्षेत्रों से पारिवारिक विवाद, मारपीट, फौजदारी, बटवारा सहित कई मामलों को लेकर आवेदन आए हुए हैं, जिसमें आज कुल 03 मामलों पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में सुनवाई की पहल की गई। जिसमें 02 मामलों पर ही सुनवाई की गईं साथ ही शेष बचे मामलों की सुनवाई हेतू अगली तारीख निर्धारित की गई। बताया पंचायत क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर ग्राम कचहरी का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों पक्षों को ध्यान में रखते हुए फैसला सुनाया गया। मौके पर आयोजित ग्राम कचहरी में वादी व प्रतिवादी की मौजूदगी में मामलों का निष्पादन किया गया। इस अवसर पर न्याय सचिव बिभा कुमारी, समाजसेवी आजाद अली सहित वादी व प्रतिवादी मौजूद रहे।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
