आई.एस.सी में विश्वजीत पोद्दार 405 अंक लाकर प्रखंड में रहा अव्वल ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अव्वल अंक से उत्तीर्ण होने वाले छात्र के घर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। जिले के डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत भमरेली पंचायत के भेलाई ग्राम निवासी मुनेश्वर पोद्दार के पुत्र विश्वजीत पोद्दार ने 405 अंक 81% से इंटरमीडिएट साइंस में उत्तीर्ण कर प्रखंड में अव्वल स्थान पर अपना नाम दर्ज किया है। विश्वजीत पोद्दार के दादा सुधीर लाल पोद्दार,माता चंदा देवी, पिता मुनेश्वर पोद्दार,चाचा मिथिलेश कुमार पोद्दार, चाची लक्ष्मी देवी, बहन रितु कुमारी, काजल कुमारी, सृष्टि कुमारी,भाई अमरजीत कुमार पोद्दार ने विश्वजीत पोद्दार को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। माता चंदा देवी ने बताया कि विश्वजीत पोद्दार का जन्म 20 अप्रैल 2007 को हुआ है। वर्ग एक से आठ तक उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलाई में पठन-पाठन किया। वर्ग 9 से 12 तक की पढ़ाई 10 + 2 ए.एल. उच्च विद्यालय सोनाली में किया। 2023 में मैट्रिक प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया है। मैट्रिक में 415 अंक 83% लाया है। इन्होंने आईएससी की परीक्षा में 405 अंक 81% से उत्तीर्ण किया है।इन्हें भौतिकी में 78, रसायन विज्ञान में 81, गणित में 92, अंग्रेजी में 77,हिंदी में 77, जीव विज्ञान में 58 अंक प्राप्त हुआ है। विश्वजीत पोद्दार कहते हैं कि मुझे महाविद्यालय का प्रोफेसर बनना है। इसके लिए हम पटना साइंस कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई करने के पश्चात प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होंगे।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
