September 15, 2026

वार्ड सदस्य ने हरा और नीला डस्टबिन का किया वितरण

Read Time:1 Minute, 48 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

लोहिया स्वच्छ अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत अंतर्गत बबेया गांव वार्ड छह में ठोस एवं तरल अपशिस्ट प्रबंधन के लिए करीब 200 वार्ड वासियों को एक हरा और एक नीला डस्टबिन दिया गया। आयोजित वितरण का कार्यक्रम स्थानीय वार्ड सदस्य दशरथ कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर वार्ड सदस्य दशरथ कुमार ने कहा कि सूखे कचरे को नीला और गीले कचरे को हरा डस्टबिन में रखना है। सभी घरों से कचरा का उठाव किया जाएगा। इसके लिए वार्ड में दो स्वच्छता कर्मियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही एक ठेला-रिक्शा भी दिया गया है ताकि हर घर से कचरा का उठाव किया जा सके। लोगों को इसके लिए प्रेरित किया। कहा कि शहर के जैसे अब गांव में भी कचरे का उठाव किया जाना है जिसके लिए सरकार की ओर से लोगों को दो-दो डस्टबिन वितरण किया गया। घर आंगन से कचरा उठाव व बेहतरीन साफ सफाई ठीक से होगा तभी स्वस्थ रह सकेंगे इसको लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। कहां की सरकार की महत्वकांक्षी योजना इस की समुचित लाभ लोगों को मिल रहा है। इस मौके पर सफाई कर्मी व स्थानीय महिला पुरुष वार्ड के ग्रामीण रहें।

Previous post पुलिस दिवस 2024 के अवसर पर पुलिस कर्मियों ने ली शपथ।
Next post पीएम विश्वकर्मा योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial