November 3, 2026

पीएम विश्वकर्मा योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई।

Read Time:2 Minute, 34 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में गुरुवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर मुखिया व संबंधित कर्मियों के साथ बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ रितेश कुमार व बीपीआरओ स्नेह नंदिनी ने किया। मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए उद्योग विस्तार पदाधिकारी उदय शंकर गुप्ता ने बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक कौशल रखने वाले कारगारों को लाभ मिलेगा। उक्त योजना के जरिए जहां लोगों को खुद का रोजगार शुरू करने का अवसर मिलेगा, तो वहीं दूसरी तरफ कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता भी मिलेगी। साथ ही बैठक में मौजूद मुखिया व कर्मीगणों को विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए तौर तरीका बताया गया। योजनाओं के उद्देश्य की जानकारी देते हुए परंपरागत तरीके से काम करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों को लाभ प्रदान करने के लिए मुखिया से अनुरोध किया गया। साथ ही पंचायत स्तर के कर्मियों को लाभुकों को योजना के लाभ दिलवाने के लिए निर्देशित किया गया। मौके पर पंचायत स्तर पर उक्त योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने को लेकर जोड़ दिया गया। बीडीओ ने सभी मुखिया को योजनाओं की जानकारी देने के साथ क्रियान्वयन पर जोर देने की बात कही। कहा इस योजना से जुड़कर कारीगरों व शिल्पकारों का जीवन में बदलाव होगा। उनके कार्य में विस्तार होगा। सरकारी स्तर पर नियम संगत ऋण मुहैया कराई जाएगी। इस अवसर पर मुखिया सागर यादव, कंदलाल मुर्मू, रीना देवी, रुस्तम अली, रानी देवी सहित कर्मीगण आदि मौजूद रहे।

Previous post वार्ड सदस्य ने हरा और नीला डस्टबिन का किया वितरण
Next post कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर की भर्ती हेतु विशेष कैंप का हुआ आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial