स्वच्छता के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण योगदान हेतु महिला जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी सम्मानित।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान – द्वितीय चरण के अन्तर्गत ,स्वच्छता के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण योगदान हेतु अन्तराष्ट्रीय दिवस के मौके पर जिले की दस महिला जनप्रतिनिधि व अधिकारी को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किये । जिला जल एवं स्वच्छता समिति के द्वारा अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के मौकेपर स्वच्छता के क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान देनेवाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन करने के उद्देश्य से डीआरडीए सभागार मे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।शनिवार को डीआरडीए सभागार मे स्वच्छता के क्षेत्र मे जिले की कुल दस महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर जिलाधिकारी उदयन मिश्र द्वारा सम्मानित किया गया।स्वच्छता सम्मान से सम्मानित होनेवाली दस मे से छः महिला जनप्रतिनिधि तो चार महिला अधिकारी शामिल हैं।लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान – द्वितीय चरण मे स्वच्छता के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण योगदान हेतु मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के दिलारपुर पंचायत की मुखिया हेमा देवी को जिलापदाधिकारी उदयन मिश्र ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।इस मौके पर उप विकास आयुक्त सौरभ सूमन, पुलिस अधिक्षक जीतेन्द्र कुमार ,सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
