November 5, 2026

12 सूत्री मांग को लेकर आरजेडी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने किया एकदिवसीय धरना प्रदर्शन।

Read Time:2 Minute, 15 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आरजेडी के बैनर तले नगर पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी के खेल के रोकथाम को लेकर रजद प्रखंड अध्यक्ष दिलीप राय के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में महागठबंधन के सहयोगी कार्यकर्ता भी शामिल थे। प्रदर्शन कि अध्यक्षता राजद नेता मुनहसर हसैन के द्वारा की गई I इस दौरान राजद नेता दिलीप राय ने पिछले दिनों इंदिरा आवास सहायक के द्वारा कुछ गरीब तबके के लोगों से पैसा मांगे जाने पर तथा तत्काल इंदिरा आवास योजना के लंबित राशि भुगतान करने की मांग सहित अन्य जनहित के मुद्दे पर चिंता जताई थी। इन्हीं सब मांगों को लेकर 23 सितंबर 2024 को नगर कार्यालय में धरना प्रदर्शन का आव्हान किया था I ज्ञात हो कि इस प्रदर्शन में इंदिरा आवास, स्ट्रीट लाइट, नल जल योजना ,निर्माण कार्य में बरती गई अनियमितता सहित अन्य प्रमुख मुद्दे पर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा नियुक्त अंचलाधिकारी श्याम सुंदर साह को एक 12 सूत्री मांग पत्र देकर इस पर अभिलंब कार्रवाई करने का मांग किया ।इस अवसर पर उपमुख पार्षद प्रत्याशी मीर मुनीम ,जमील अख्तर, माले नेत्री सीमा देवी , सोनु कुमार यादव, शिवकुमार यादव, महैश कुमार भगत, अनसार आलम, संतोष मल्लिक, ऊमैश रविदास, विमल रविदास, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post तालाब मे डूबने से बच्चों की मौत
Next post पंडरपूरी चाय की दुकान का हुआ शुभारंभ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial