August 25, 2026

कटिहार जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विश्व स्तनपान सप्ताह, छह माह तक केवल स्तनपान का दिया जा रहा संदेश

Read Time:2 Minute, 7 Second

कटिहार (रतन कुमार ओझा)

माँ और शिशु के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 01 अगस्त से 07 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान धात्री महिलाओं को नवजात को अगले छह महीने तक केवल नियमित स्तनपान कराने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।आईसीडीएस जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कुमारी पूर्णिमा ने बताया कि माँ का दूध शिशु का पहला टीका है। यह नवजात को कुपोषण, डायरिया और निमोनिया जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखता है। जन्म के एक घंटे के अंदर शिशु को माँ का पहला पीला दूध ‘कोलोस्ट्रम’ पिलाना जरूरी है। इसके बाद छह महीने तक शिशु को सिर्फ स्तनपान कराएं। इस बीच पानी, घुट्टी, शहद या गाय-भैंस का दूध न दें। स्तनपान कराने वाली माँ को पूरा आराम और पौष्टिक भोजन लेना चाहिए। छह महीने बाद दो साल तक माँ के दूध के साथ ऊपरी आहार भी देना चाहिए।राष्ट्रीय पोषण अभियान के जिला समन्वयक अनमोल गुप्ता ने कहा कि माँ का दूध नवजात के लिए अमृत के समान है। छह माह तक स्तनपान कराने से माताओं को 72 प्रतिशत बीमारियों का खतरा कम होता है। साथ ही 28 प्रतिशत ब्रेस्ट कैंसर, 30 प्रतिशत मधुमेह, 17 प्रतिशत हार्ट अटैक और 50 प्रतिशत थायराइड का जोखिम भी घटता है।अभियान के तहत सभी केंद्रों पर महिलाओं को स्तनपान के फायदे और सही तरीके की जानकारी दी जा रही है।

Previous post मनिहारी में 7 अगस्त को सोलर मेला, पीएम सूर्य घर योजना की मिलेगी पूरी जानकारी
Next post श्रावणी मेला को लेकर मनिहारी में फ्लैग मार्च, गंगा घाट अतिक्रमण मुक्त रखने का निर्देश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial