August 3, 2026

गांव में सुख शांति व समृद्धि को लेकर कि गई पूजा अर्चना ।

Read Time:1 Minute, 54 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत रामनगरबंशी मिल्की टोला में बुढ़ी माता की पूजा अर्चना को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। मौके पर गांव में सुख शांति व समृद्धि बनी रहे इस कि कामना किया गया। पंचायत के मुखिया रानी देवीगांव में सुख शांति व समृद्धि को लेकर कि गई पूजा अर्चना । आदि ने बताया कि बुढ़ी माता भगवती की पूजा अर्चना को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई है। जिसमें सैकड़ो की संख्या में सौभाग्यवती महिलाओं ने हिस्सा लिया है।बताया यह कलश शोभायात्रा रामनगरबंशी मिल्की टोला से रामाटोला चौक, सरदाही चौक, रामपुर होते हुए कुड़ी घाट में जल भरकर पुनः रामनगरबंशी मिल्की टोला भगवती स्थान पर पहुंच समाप्त हुई। शोभायात्रा में महिलाएं सर पर कलश लेकर मां भगवती के जयकारा के साथ चल रही थी। बताया यह पूजा की परंपरा पूर्वजों से आ रही है। जिस परंपरा को आज भी कायम रखते हुए बड़े विधि विधान से मां भगवती की पूजा अर्चना की गई। मौके पर शोभायात्रा को लेकर पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। साथ ही शोभा यात्रा दौरान मां भगवती की जयकारा गूंजते रहे। इस अवसर पर वार्ड सदस्य अनिल महतों, समाज सेवी कृत्यानन्द महतों और सैकड़ो की संख्या में महिलाएं व आयोजन कर्तागण मौजूद रहे।

Previous post इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी करते चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद ।
Next post बेल्ट ग्रेडिंग प्रमाण-पत्र का किया वितरण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial