इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी करते चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के निराला हॉट में बीते सोमवार की रात्रि एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी चोरी की वरदान सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जबकि दुकान में रखें मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट मोबाइल सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरों ने चोरी कर ली है। इस चोरी को लेकर दुकानदार सूरज कुमार राय ने बताया कि बीते सोमवार की रात्रि दुकान के पीछे उत्तर साइड में सैंध मार कर दुकान में रखें 13 टच मोबाइल, 08 की-पैड जियो फोन, फिंगर मशीन, एटीएम मशीन, लैपटॉप, टैबलेट मोबाइल सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी कर ली गई है। साथ ही बताया कि मंगलवार की सुबह जब 8:00 बजे दुकान खोला तो देखा कि दुकान में चोरी हुई है। जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खोला गया तो चोर की साड़ी कारनामा सीसीटीवी कैमरे में कैद थी, सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोर की पहचान कर लिया गया है, जिसमें चोर अमरकू महलदार पिता स्वर्गीय धुरन महलदार व रोहित कुमार रजक पिता डोमन रजक दोनों साकिन महमदिया थाना हसनगंज जिला कटिहार निवासी के रूप में पहचान हुई है, साथ ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अन्य संल्पित चोर की पहचान की जा रही है। मौके पर उधर दुकानदार सूरज कुमार राय हसनगंज थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार प्रशासन से लगाई है।
More Stories
मनिहारी गंगातट पर कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन, विधायक और संत सत्यप्रकाश बाबा ने फीता काटकर किया शुभारंभ
मनिहारी ( रतन कुमार ओझा) सावन माह में गंगाजल भरने के लिए मनिहारी गंगातट पहुंचने वाले हजारों कांवरियों की सुविधा...
संतों के सम्मान में विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने किया सद्बुद्धि हवन, सनातन संस्कृति की गरिमा बचाने का संकल्प
( डेस्क |कटिहार ) विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल, कटिहार के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय सार्वजनिक दुर्गा स्थान पर "सद्बुद्धि...
महानंदा के कटाव से मायामारी गांव में दहशत, विधायक मनोहर प्रसाद ने किया निरीक्षण, जल्द कार्रवाई का भरोसा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत के मायामारी गांव में महानंदा नदी के लगातार हो रहे कटाव...
काफी हंगामादार रही प्रखंड सूत्रीय बैठक
(डेस्क | बारसोई) बलरामपुर प्रखंड मुख्यालय सभाकक्ष में बुधवार को बीस सूत्री की सामान्य बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता...
सशक्त स्थाई समिति की हुई बैठक विभिन्न एजेंडा पर लगी मुहर
(डेस्क| बारसोई) बारसोई नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद बिमला देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित...
अनुशासनहीनता के आरोप में लोजपा(रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष निष्कासित
बलरामपुर (डेस्क) लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने संगठन में बढ़ती अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए पार्टी विरोधी बयान देने...
