कुरसेला थाना अंचल में जनता दरबार आयोजित, एक मामलों का निष्पादन।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला अंचल परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अंचल पदाधिकारी अनुपम की उपस्थिति में भूमि विवाद से संबंध समस्या सुनी गई।जनता दरबार में पहुंचे जमीन संबंधी फरियादियों के कागजातों का गहन अवलोकन कर मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया अपनाई गई। जानकारी के अनुसार भूमि विवाद से संबंधित पूर्व के कुल पांच लंबित मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें से एक मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया।वहीं तीन नए मामले आए।शेष सात मामलों के फरियादियों को आवश्यक कागजात के साथ आगामी शनिवार को पुनः जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया है ।बताया गया कि जनता दरबार में भूमि विवादों का त्वरित समाधान किया जा रहा है, ताकि लोगों को न्यायालय के चक्कर न लगाने पड़ें।जनता दरबार में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और निष्पक्ष समाधान का भरोसा दिया गया।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
