July 28, 2026

कटिहार पूर्वोत्तर भारत का सबसे महत्वपूर्ण जंक्शन माना जाता है

Read Time:5 Minute, 12 Second

कटिहार में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय है। रेलवे स्टेशन का डीआरएम व एडीआरएम नियमित रूप से निरीक्षण करते हैं ।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार पूर्वोत्तर भारत का सबसे महत्वपूर्ण जंक्शन माना जाता है। यहां से देश के सभी महानगर को जाने वाली ट्रेन का परिचालन होता है। कटिहार से अगरतला, कटिहार से गुवाहाटी, कटिहार से सिलीगुड़ी, कटिहार से कोलकाता, कटिहार से राधिकापुर, कटिहार से जोगबनी, कटिहार से मनिहारी, कटिहार से दरभंगा, कटिहार से समस्तीपुर, कटिहार से बरौनी, कटिहार से पटना, कटिहार से दानापुर, कटिहार से जमशेदपुर, कटिहार से नई दिल्ली, कटिहार से जयपुर,कटिहार से अधिकांश राज्य के नगर एवं महानगर तक ट्रेन का परिचालन होता है। कटिहार जंक्शन से प्रतिदिन डेढ़ सौ से 200 के बीच ट्रेन का आवाजाही होता है। इसलिए काफी व्यस्ततम रेलवे स्टेशन माना जाता है। *कटिहार में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय है* कटिहार में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय है। जहां से पूरे मंडल क्षेत्र का विभिन्न शाखाओं का नियंत्रण किया जाता है।रेल मंडल प्रबंधक से लेकर सभी विभाग के उच्च अधिकारी अपने-अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हैं। कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत सभी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए विशेष सुविधा प्रदान किया गया है। अधिकांश रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बैठने की उत्तम व्यवस्था,आराम करने के लिए विश्राम कक्ष, पेयजल के लिए उत्तम व्यवस्था,शौचालय की व्यवस्था, रोशनी की व्यवस्था,सुरक्षा की व्यवस्था,हर मौसम में अलग-अलग तरह की व्यवस्था किया गया है। *कटिहार जीआरपी चौक पर रेलवे स्टेशन प्रवेशद्वार बनाया गया है* कटिहार जीआरपी चौक पर रेलवे स्टेशन प्रवेशद्वार बनाया गया है।भव्य प्रवेश द्वार के दोनों दिशा में पुलिस पोस्ट है।एक दिशा में आरपीएफ पोस्ट तो दूसरी दिशा में रेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय है। स्टेशन परिसर में छोटा सा खूबसूरत गार्डन है। उसे गार्डन में छोटा सा रेलवे इंजन लगाया गया है। रेलवे इंजन के सामने बहुत बड़ा झंडा का तिरंगा झंडा का स्तंभ है। जिस पर नियमित रूप से तिरंगा झंडा लहराने रहता है। रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर सुरक्षित का पुख्ता इंतजाम किया गया है। जहां नियमित रूप से आरपीएफ एवं जीआरपी के पदाधिकारी से लेकर कर्मी तैनात रहते हैं। जो यात्रियों की हर तरह की सुख सुविधा का ख्याल रखते हैं। प्रवेश द्वार पर ही हेल्प सेंटर बनाया गया है। जहां 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म का नियमित रूप से साफ सफाई किया जाता है। यात्रियों के भोजन एवं नाश्ता, चाय के लिए अलग-अलग स्टॉल बनाया गया है। यात्रियों की ठहरने के लिए विश्राम कक्ष की व्यवस्था है। स्टेशन पर पेयजल के लिए कई नल एवं फ्रीजर लगाए गए हैं। कटिहार रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर से लेकर सभी पदाधिकारी अपने-अपने कर्तव्य के प्रति वफादारी से काम करते हैं। कर्तव्य के प्रति वफादारी से काम करते हैं। *कटिहार रेलवे स्टेशन का डीआरएम व एडीआरएम करते हैं निरीक्षण* कटिहार रेलवे स्टेशन का डीआरएम व एडीआरएम सहित कई पदाधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण करते हैं। समय-समय पर उच्च अधिकारी एवं महाप्रबंधक का भी निरीक्षण करते है। कटिहार रेलवे स्टेशन पर कई जिले के यात्री आकर यात्रा करते हैं। कटिहार जिले के अलावे पूर्णिया,अररिया,मधेपुरा,सहरसा जिले के लोग कटिहार से अपनी यात्रा प्रारंभ करते हैं।

Previous post कांग्रेस स्थापना दिवस पर कटिहार में कार्यक्रम महापुरुषों को नमन कर संगठन मजबूती का लिया संकल्प
Next post प्राणपुर के लाभा चौक कांग्रेस कार्यालय में 140 वाँ स्थापना दिवस मनाया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial