November 5, 2026

कुर्सेला में 17 वर्षीय सीतीश सात दिन से लापता, परिजनों में बढ़ी चिंता

Read Time:3 Minute, 29 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड नगर पंचायत के अयोध्यागंज बाजार जमाई टोला निवासी संजय जायसवाल के पुत्र सीतीश (17) के लापता होने के सात दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के एक सप्ताह होने के बावजूद युवक की बरामदगी न होना परिजनों की बेचैनी बढ़ा रहा है।परिजनो ने पुलिस पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सीतीश की मां बसंती देवी ने आशंका जताई है कि स्थानीय व्यवसायी बबलू साह और उसके बेटे ने ही उनके बेटे को गायब कराया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों को थाने बुलाया था, मगर बाद में स्थानीय गारंटर पर उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद पूरा परिवार घर में ताला लगाकर फरार हो गया। बबलू साह का बड़ा बेटा जो पटना में पढ़ाई करता था, उसका मोबाइल भी बंद है। अगर मेरा बच्चा बरामद नहीं हुआ तो थाना का घेराव करेंगे सड़क पर उतरेंगे।इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए बरारी विधायक विजय सिंह और राजद नेत्री बेवी कुमारी भी पीड़ित परिवार से मिलकर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं पूर्णिया डीआईजी से भी बच्चे की सुरक्षित बरामदगी की मांग की गई है। जांच के क्रम में डीएसपी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है और बहुत जल्द युवक को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।दूसरी ओर, बेटे के लापता होने से मां की तबीयत बिगड़ गई है। उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया है और अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉल डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। साथ ही डॉग स्क्वायड और एसएफएल की टीम को भी जांच में लगाया गया है।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि युवक की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। नारायणपुर सहित कई जगहों पर पुलिस ने रेड डाला है। गौरतलब है कि 28 अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे सीतीश अपने घर से नया हाट स्थित बबलू साह की दुकान पर काम करने गया था, जिसके बाद से वह रहस्यमय तरीके से गायब है।यह मामला दिन-प्रतिदिन गंभीर होता जा रहा है और पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा है कि जल्द से जल्द युवक को सुरक्षित बरामद करे।

Previous post मोदी की मां को नहीं देश की हर मां को गाली दिया राहुल तेजस्वी- अर्चना सिंह ।
Next post कोसी पुल से युवक ने लगाई गंगा में छलांग, तलाश जारी.
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial