November 5, 2026

कोसी पुल से युवक ने लगाई गंगा में छलांग, तलाश जारी.

Read Time:1 Minute, 41 Second

अंचल पदाधिकारी तथा पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद।

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के कोसी पुल पर गुरुवार को एक युवक ने अचानक अपनी बुलेट बाइक रोककर गंगा नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नवगछिया की ओर से आ रहा था। पत्थर टोला निवासी एक युवती ने बताया कि युवक बाइक रोककर कुछ क्षण खड़ा रहा और फिर पुल के तीसरे पाया के पास से गंगा में कूद गया।युवती ने आगे जाकर उसे हाथ बचाने का प्रयास करते हुए भी देखा, लेकिन वह तेज धारा में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम, राजस्व कर्मचारी, पुलिस बल और गोताखोर मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया। वही अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने मौके पर बताया कियुवक की पहचान विक्रम कुमार 25 वर्ष पिता इंद्रजीत चौरसिया, मरंगा थाना पूर्णिया जिला निवासी के रूप में की गई है। एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई है। कोसी में काफी करंट है। घटना की सूचना मिलते हैं परिजन भी कुर्सेला कोसी पुल पर पहुंचे।और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

Previous post कुर्सेला में 17 वर्षीय सीतीश सात दिन से लापता, परिजनों में बढ़ी चिंता
Next post कुरसेला में एनडीए कार्यकर्ताओं ने रोकी बसें, बाजार किया बंद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial