May 30, 2026

19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने वीर शहीद लांस नायक अर्जुन दास की पुण्यतिथि पर दिया श्रद्धांजलि

Read Time:2 Minute, 18 Second

प्रवीण कुमार(किशनगंज)

19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज परिसर में वीर शहीद लांस नायक (सामान्य कर्तव्य) अर्जुन दास की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम का शुभारंभ द्वितीय कमान अधिकारी एम. ब्रोजेन सिंह,उप कमाण्डेंट विकास कुमार पाण्डेय, समस्त अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवानों द्वारा शहीद लांस नायक अर्जुन दास के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने से हुआ। तत्पश्चात् सम्मान गार्ड द्वारा शोक शस्त्र प्रस्तुत किया गया और सभी उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीद के प्रति गहन श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी एम. ब्रोजेन सिंह द्वारा बताया गया कि शहीद लांस नायक (सामान्य कर्तव्य) अर्जुन दास, ग्राम–पश्चिम गोकुलनगर, डाकघर–पश्चिम गोकुलनगर, थाना–बिशालगढ़, जिला–त्रिपुरा वेस्ट, त्रिपुरा राज्य के निवासी थे। दिनांक 11.09.2002 को जम्मू एवं कश्मीर में लोकसभा चुनाव ड्यूटी के दौरान बारामूला क्षेत्र में आतंकवादियों से बहादुरी से लोहा लेते हुए उन्होंने अदम्य साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया और मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति दे दी।उनका अद्वितीय साहस, राष्ट्रसेवा का जज़्बा और कर्तव्य के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उनके इस सर्वोच्च बलिदान के प्रति 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज गर्वपूर्वक नमन करती है।

Previous post कदवा विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में मो0 शादीक ने चुनाव लड़ने का किया शंखनाद
Next post भाजपा कटिहार ग्रामीण मंडल की कार्यशाला आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial