May 30, 2026

कदवा विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में मो0 शादीक ने चुनाव लड़ने का किया शंखनाद

Read Time:6 Minute, 21 Second

कार्यकर्ता सम्मेलन में स्थानीय उम्मीदवार बनाम बाहरी उम्मीदवार का मुद्दा छाया रहा ।

कदवा विधानसभा क्षेत्र से भय,भूख, भ्रष्टाचार को जड़ मूल से मिटा दूंगा: मो0 शादिक

प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)

कदवा प्रखंड निवासी मो0 शादीक ने कदवा विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का शंखनाद कर दिया है। आज कदवा प्रखंड अंतर्गत शेखपुरा पंचायत के कोर्राहट में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। सम्मेलन का मंच संचालन स्थानीय समाजसेवी अब्दुस सबूर आलम उर्फ बच्चा भाई ने किया। कोर्राहट में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोहम्मद सादीक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में कदवा विधानसभा चुनाव से शक्ति से चुनाव लड़ूंगा। आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मो0शादिक ने संबोधन में कदवा विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में चुनावी बिगुल फूंकने से उपस्थित बड़ी संख्या में लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया। और उपस्थित लोगों ने एक स्वर से कहा कि तन, मन, धन से मोहम्मद सादीक को सहयोग कर विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत सुनिश्चित दिलाएंगे। जिस पर मोहम्मद सादिक हुसैन ने कदवा विधानसभा से शकील भगाओं कदवा बचाओ का नारा को बुलंद करते हुए कहा कि मैं कदवा विधानसभा क्षेत्र से भय, भूख, भ्रष्टाचार को जड़ मूल से मिटा दूंगा।कदवा क्षेत्र का इतना विकास करूंगा कि राज्य बिहार राज्य के नक्शे पर कदवा विधानसभा को अव्वल स्थान पर ला दूंगा। मोहम्मद सादिक ने कहा कि कदवा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को दिल्ली में अगर किसी भी प्रकार की असुविधा होता है, तो मैं उनकी सेवा करने के लिए दिन रात तैयार रहूंगा। यहां तक की लोगों को दिल्ली में ठहरने के लिए आवास की व्यवस्था, खाने के लिए उत्तम भोजन की व्यवस्था, इलाज करने के लिए उत्तम अस्पताल में इलाज कराने की व्यवस्था करने के लिए कृत संकल्पित हूं। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी कदवा विधानसभा चुनाव से महागठबंधन के अधिकांश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का घोषित उम्मीदवार मोहम्मद शादीक को स्वतंत्र रूप से उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। हम सभी साथी उनके आदर्श उनके विचार इनके सिस्टम के साथ सदैव खड़े रहेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया सुमंत कुमार सिंह ने कहा कि मोहम्मद सदीक कदवा प्रखंड का बेटा है। इसलिए स्थानीय उम्मीदवार के रूप में कदवा के लोगों ने इसे इन्हें स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। मैं अपने समर्थकों के साथ आगामी चुनाव में तन, मन एवं धन से साथ दूंगा। पूर्व मुखिया सुमंत कुमार सिंह ने कहा कि कदवा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कदवा की बेटा मोहम्मद सदीक की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। पूर्व मुखिया सुमंत सिंह ने कहा कि हर बार चुनाव में बाहरी उम्मीदवार आते हैं और चुनाव जीतकर चले जाते हैं। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास नहीं किया जाता है, ना ही कार्यकर्ताओं का मान सम्मान का ध्यान रखा जाता है। इस स्थिति में कार्यकर्ता विक्षुब्ध हो चुका है।अब कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि स्थानीय उम्मीदवार मो0शादिक इस बार शक्ति से चुनाव लड़ेगें।मैं भी स्थानीय उम्मीदवार के साथ हूं। बैठक में नौशाद आलम सरपंच, तोहिद आलम पूर्व सरपंच,मनोहर आलम सरपंच, मोहम्मद कयामुद्दीन,जिला परिषद प्रतिनिधि मुंतज़िर आलम, पूर्व मुखिया मोहम्मद मतीन, सलीम सर्वर, अब्दुल कादिर, जिया उल हक, मजहर आलम पूर्व मुखिया, मोहम्मद राहत, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद आदिल शाह, मुस्तकीम, मोहम्मद शोएब, जगदीश प्रसाद यादव, मोहम्मद जाहिद, राही, तहजीब, मोहम्मद रोहिल आलम,मुन्तजिर आलम, अब्दुस सबूर, बरकत,अंजार, इमाम, रोहिनूर आलम, शाहिद हुसैन, शाह आलम हुसैन, तनवीर आलम, अफजल हुसैन, फिरोज आलम, मुजाहिर आलम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

Previous post प्रधानमंत्री के पूर्णिया आने को लेकर बीजेपी की बैठक
Next post 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने वीर शहीद लांस नायक अर्जुन दास की पुण्यतिथि पर दिया श्रद्धांजलि
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial