बिजली की चपेट में आने से 40वर्षिय रंजीत उरांव की मौत
कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के पोखरी टोल गांव के 40 वर्षीय रंजीत उरांव की बिजली की करंट लगने पर हुई।मौत, परिजनों में मौत की खबर सुनते ही मचा कोहराम, जबकि शुक्रवार की सुबह करीब 5:00 बजे रंजीत उरांव मखाना के खेत में पानी पटवन के लिए मोटर चलाने के उद्देश्य पूरब बहियार खेत गया। जब मोटर के पास बहियार पहुंचा तो वह मोटर में पानी डालकर मोटर चालू करने हेतु मेन स्विच चालू करने के लिए गया। जैसे ही मेन स्विच पर अपना हाथ डाला की बिजली की चपेट में आ गया। जो मोटर स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। वही मृत्यु की सूचना उसके परिजन को देने के साथ ही परिजन रोते बिलखते आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचकर शव से लिपट कर फूट-फूटकर रोने लगे। वहीं ग्रामीण की मदद से रंजीत उरांव के शव को चारपाई खाट में लादकर गांव लाया गया। जिसे देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ उमर परी, वही शव को देखते ही गांव के लोगों की आंखों में आंसू भर आए। मौके पर पूर्व प्रतिनिधि श्रीलाल उरांव, रविंदर उरांव ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 5:00 बजे मखाना खेत में पानी पटवन के लिए मोटर चलाने हेतु पूर्व बहियार रंजीत उरांव गया था। जो मोटर चलाने के क्रम में बिजली की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों की मदद से उसे घर लाया गया। जबकि रंजीत उरांव पर 5 परिवारों का भरण पोषण निर्भर था। जो दो पुत्र, दो पुत्री व पत्नी यह सभी परिवारों का सिर्फ रंजीत उरांव पर ही भरण पोषण निर्भर था। वही उधर पिता की मृत्यु होने से पुत्र पुत्री सहित सभी सदमे में हैं। जबकि मृत्यु से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और उधर पत्नी सहित पुत्र व पुत्री की रो रो कर बुरा हाल है। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है जबकि घटनास्थल पर पुलिस पहुंचे हुए थे।
