सामुदायिक शौचालय का पंचायती राज पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
तनवीर आलम (हसनगंज )
कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के नारियल गांव स्थित सामुदायिक शौचालय पंचायत समिति मद से निर्मित भवन का निरीक्षण प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी स्नेह नंदिनी, कनीय अभियंता पुष्पेंद्र कुमार तथा प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायती राज पदाधिकारी ने नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का गहन जांच कर आवश्यक निर्देश देते उन्होंने कहा कि पंचायत समिति मद से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। इसकी राशि भुगतान किया जाना है। इस क्रम में निरीक्षण किया गया जो कमी है इस को लेकर बता दिया गया है। जो पूरा कर लिया जाएगा। इस के बाद राशि भुगतान किया जाएगा। लोंगो को सामुदायिक शौचालय भवन हैंड ओवर किया जाएगा। इसके के साथ लोगों से साफ सफाई रखने की अपील किया किया। वही मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार ने कहा कि पंचायती राज पदाधिकारी, ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों के साथ सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया। जो कमी है उसको पूरा करने की बात कहा गया है। कार्य बेहतर किया गया। इस कि सही से देखरेख हो सकें इस को लेकर कमिटी का निर्माण किया जाएगा। जो इस को देख रेख कर सकें। जिसमें अध्यक्ष और सचिव होगें। इस कि निर्णय के लिए यहां के लोगों से अपील किया गया है। कमेटी बनाएं और सामुदायिक शौचालय को स्वच्छ रखें। इस का बेसिक मंत्र है आप सुरक्षित रहेंगे तो साफ सफाई जरूरी है। इस मौके पर वार्ड सदस्य कन्हैया कुमार,समाजसेवी संजय कुमार मंडल आदि गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
