October 28, 2026

बांस के सहारे बिजली की आपूर्ति, हादसे की आशंका ।

Read Time:1 Minute, 51 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के भर्रा गावों में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था चरमराई हुई है। विकास के इस दौर में यहां करीब पांच माह पर्व से सड़क किनारे हरा बास के सहारे विद्युत तार लटक रहा है। आए दिन बिजली के तार टूटकर सड़क पर गिरते हैं। जिससे राहगीरों में अनहोनी की आशंका बनी रहती है। बावजूद बिजली विभाग का ध्यान इस ओर नहीं है। हसनगंज से सपनी जाने वाली सड़क स्थित भर्रा चौक समीप यह विधुत तार सड़क की ओर झूल रहें है। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत विभाग को किया है। लेकिन जिम्मेदारों ने सुनवाई नहीं की। लोकल फाल्ट की समस्या भी आम हो गई है। कहते हैं ग्रामीण मिथलेश ठाकुर, विजय शर्मा, सरोज ठाकुर आदि ने बताया कि इस जगह पर दो पोल खंबा की जरूरत है। इसकी शिकायत विभाग को किया गया है। सड़क किनारे विद्युत तार नीचे झूल रहा है। बांस के सहारे बांधकर रखा गया है। जो बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित करती है। यहां विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था जानलेवा बन गई है। हम लोग रोजाना खतरे के साए में आते-जाते हैं। अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोप पल्ला झाड़ लेते हैं। उन्होंने कहा कि अगर जिम्मेदार ध्यान नहीं देने है तो बड़ी दुर्घटना होना इस जगह तय है।

Previous post धुमधाम से मनाया संत कबीर दास जयंती बताया गया मार्ग पर चलने का लिया संकल्प।
Next post पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial