July 26, 2026

पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ।

Read Time:2 Minute, 5 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

विकास के इस दौर में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें अभी भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। सरकार या जनप्रतिनिधि भले सड़कों का जाल बिछा देने का दवा करें, लेकिन अभी भी प्रखंड क्षेत्र के कई गांव ऐसे हैं जहां जर्जर गड्ढानुमा कच्ची सड़क अपने उद्धारक के इंतजार में है। इसका जीता जागता उदाहरण है ढेरुआ मुख्य सड़क से भवानीपुर बस्ती जाने वाली कच्ची सड़क है। जिसमें बरसात कौन कहे सुखाड़ में भी आवाजाही करना जान को जोखिम में डालने के समान है। इस महत्वपूर्ण कच्ची सड़क की बदहाली को लेकर रविवार को चन्दर मरांडी, सिरु बिसरा, प्रेम लाल हांसदा आदि दर्जनों ग्रामीण ने सड़क पर उतरकर व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं जिला प्रशासन के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग की। बरसात की बात कौन कहे, सुखाड़ के दिनों में भी इस अति महत्वपूर्ण सड़क में चलना मुश्किल हो जाता है। जर्जर गड्ढानुमा सड़क के कारण लोगों को आवाजाही करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। परेशानी तब और बढ़ जाती है जब अचानक किसी के बीमार पडने या प्रसव पीड़ा से परेशान किसी महिला को समुचित इलाज कराने के लिए चार चक्का वाहन से बाहर ले जाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में विकट समस्या खड़ी हो जाती है। वहीं लोगों का कहना है कि लंबी समय से समस्या बनी हुई है। काफी दिक्कत होता है। इस मौके पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Previous post बांस के सहारे बिजली की आपूर्ति, हादसे की आशंका ।
Next post नवीन कुमार झा बने पूर्णिया भाजपा जिला प्रभारी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial