धुमधाम से मनाया संत कबीर दास जयंती बताया गया मार्ग पर चलने का लिया संकल्प।
तनवीर आलम (हसनगंज)
कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के नव निर्माणाधीन सदगुरु कबीर कालसर भर्रा आश्रम प्रांगण में संत गुरु कबीर दास जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दरमियान संत गुरु कबीर दास जी के तेल चित्र पर सभी महिला पुरूष संत ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धा सुमन किया गया। उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम के संयोजक सागर साहेब वर्तमान मुखिया तथा आयोजक महंत स्वामी गौतम साहेब ने कहा कि संत गुरु कबीर दास जी का जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। इसके साथ ही प्रवचन, भजन, ध्वजारोहण की भी आयोजन किया जा रहा है। बताया गया की संत गुरु कबीर दास जी का अवतरण दिवस है जो 625 वर्ष पूर्व इस धारा धाम पर कासी के लहरतारा तालाब में संत गुरु कबीर दास जी का अवतरण हुआ था। जो 625 वर्ष पूरे हुए। इस उपलक्ष में कालसर भर्रा के नव निर्माणाधीन सदगुरु कबीर आश्रम प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि मानवता मानव में प्रेम बढ़े और विश्वास बढ़े साधना और भक्ति पर बल देने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया। कहा कि कबीर साहेब ने दुनिया मे जीवन जीने के राह बताये है। यहां दूरदराज से संत लोग आते है हर साल जयंती मनाया जाता है। परम पूज्य साध्वी सुचिता साहेब कबीर ब्राह्मण चारणी आश्रम पाटियाडीह छत्तीसगढ़, परमेश्वर साहेब, सनजीव दास ने भाइचारे को कायम रखने के लिए संत गुरु कबीर दास जी दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर दर्जनों संत दूरदराज व ग्रामीण क्षेत्र के मौजूद रहे।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
