पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
विकास के इस दौर में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें अभी भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। सरकार या जनप्रतिनिधि भले सड़कों का जाल बिछा देने का दवा करें, लेकिन अभी भी प्रखंड क्षेत्र के कई गांव ऐसे हैं जहां जर्जर गड्ढानुमा कच्ची सड़क अपने उद्धारक के इंतजार में है। इसका जीता जागता उदाहरण है ढेरुआ मुख्य सड़क से भवानीपुर बस्ती जाने वाली कच्ची सड़क है। जिसमें बरसात कौन कहे सुखाड़ में भी आवाजाही करना जान को जोखिम में डालने के समान है। इस महत्वपूर्ण कच्ची सड़क की बदहाली को लेकर रविवार को चन्दर मरांडी, सिरु बिसरा, प्रेम लाल हांसदा आदि दर्जनों ग्रामीण ने सड़क पर उतरकर व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं जिला प्रशासन के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग की। बरसात की बात कौन कहे, सुखाड़ के दिनों में भी इस अति महत्वपूर्ण सड़क में चलना मुश्किल हो जाता है। जर्जर गड्ढानुमा सड़क के कारण लोगों को आवाजाही करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। परेशानी तब और बढ़ जाती है जब अचानक किसी के बीमार पडने या प्रसव पीड़ा से परेशान किसी महिला को समुचित इलाज कराने के लिए चार चक्का वाहन से बाहर ले जाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में विकट समस्या खड़ी हो जाती है। वहीं लोगों का कहना है कि लंबी समय से समस्या बनी हुई है। काफी दिक्कत होता है। इस मौके पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
