July 27, 2026

नवीन कुमार झा बने पूर्णिया भाजपा जिला प्रभारी।

Read Time:1 Minute, 30 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

भाजपा के वरिष्ठ नेता कटिहार निवासी नवीन कुमार झा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पूर्णिया जिला का प्रभारी बनाया है। श्री झा को पूर्णिया का प्रभारी बनाए पर कटिहार एवं पूर्णिया के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को साधुवाद एवं धन्यवाद दिया है। श्री झा को शुभकामना देने का सिलसिला जारी है। श्री झा को बधाई देने वाले में पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल चौधरी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तार किशोर प्रसाद, एमएलसी अशोक अग्रवाल, कोढा़ विधानसभा के भाजपा विधायक कविता पासवान,प्राणपुर विधानसभा के विधायक निशा सिंह, पूर्व एमएलसी राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र भूषण ठाकुर, महिला जिला अध्यक्ष रीना झा सहित भाजपा नेता बबन झा, छाया तिवारी, दिलीप बर्मा,सीमा झा, प्रभात मिश्रा आदि ने बधाई दी है।

Previous post पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ।
Next post जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर पहुंचे मनिहारी, कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानें रहे बदं ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial