October 28, 2026

धुरीयाही में घर घर कचरा संग्रह कार्य हुआ प्रारंभ।

Read Time:1 Minute, 32 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी प्रखंड के धुरियाही पंचायत में मुखिया राजकुमार मंडल , लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रखंड समन्वयक कैलाश कुमार तांती ने संयुक्तरूप से झंडी दिखाकर कचरा उठाव दल को वार्डों मे रवाना किया। इस मौके पर समन्वयक श्री तांती ने सभी स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी।गीला कचरा एवं सूखे कचरे के पृथ्ककरण की जानकारी दी।उन्होंने सभी स्वच्छतग्रही एवं सुपरवाईजर को उनके कार्य की प्रकृति से अवगत कराया। इस मौके पर पंचायत के शंभू सहनी ,सदस्य सचिव गीतांजलि कुमारी, ने भी स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छ गांव समृद्ध गांव के महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रखंड वाररुम स्वच्छताग्रही उत्तम कुमार यादव, स्वच्छता पर्यवेक्षक छठू मंडल, वार्ड सदस्य मिथिलेश यादव, ढ़ेना टुड्डू,अखिलेश कुमार सिंह, गौतम, कमल ,ललन ठाकुर,राजेन्द्र मंडल ,मनोज मंडल,ब्रजेश मंडल, शिवनंदन मंडल ,मुकेश मंडल सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post अज्ञात अपराधियों द्वारा मछुआरों को किया गया घायल, रेफर ।
Next post मखाना खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial