अज्ञात अपराधियों द्वारा मछुआरों को किया गया घायल, रेफर ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
प्रखंड क्षेत्र मनिहारी के महेशपुर दियारा स्थित गंगा तट पर बुधवार के अर्ध रात्रि को सोए हुए अवस्था में मछुआरों के साथ अज्ञात अपराधियों ने मारपीट कर बुरी तरह जख्मी किया। प्राप्त सूचना के अनुसार वकील महतो(६०) पुत्र जितेंद्र महतो (35) एवं रिश्तेदार संजय कुमार (19) साकिन मारा लाइन वार्ड नंबर 2 ने मछली मारने के उद्देश्य से लंच घाट गंगा तट के उस पार (महेशपुर दियारा) किनारे सोए हुए थे। सोए हुए अवस्था में अचानक से दर्जनों की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने धावा बोलकर लाठी-डंडे से बुरी तरह मारकर तीनों मछुआरों को जख्मी कर दिया और बिना कुछ कहे फरार हो गए। सूचना पाकर परिजन और सोह योगियों द्वारा पहुंचकर अनुमंडल अस्पताल लाया गया जिसे गंभीर अवस्था में अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सकों ने कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया।इस घटना को लेकर गुरुवार को घायल वकील महतो के पुत्र मिश्री कुमार (24 वर्ष) ने मनिहारी थाना में आवेदन देकर न्याय व कार्रवाई की गुहार लगाई है।मनिहारी थाना प्रभारी ने बताया कि एक आवेदन प्राप्त हुआ है जिसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दियारा इलाके में महीने 2 महीने पर अपराधियों का टेलीफिल्म चलता रहता है जिससे गंगा क्षेत्र से जीविकोपार्जन करने वाले को ऐसे अपराधियों का कोप भाजन बनना पड़ता है।
More Stories
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
सर्पदंश ने छीन ली मासूम की मुस्कान, 4 वर्षीय ईशू की मौत से पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बाघमारा में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कुमारीपुर निवासी...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने दक्षिणी कांटाकोश में सहयोग शिविर का लिया जायजा, विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी परखी।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के दक्षिणी कांटाकोश में मंगलवार को सरकार के दिशा-निर्देश पर सहयोग शिविर का आयोजन...
मनिहारी के पूर्व टोला में करंट से दर्दनाक हादसा: बच्चे को बचाने गए चाचा-चाची की मौत, बच्चे की हालत खतरे से बाहर
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर क्षेत्र के पूर्व टोला में शनिवार को करंट लगने से एक दर्दनाक हादसा हो...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कामयाबी: तीन घंटे में लूटकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले की मनिहारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से...
ग्राम रक्षा दल प्रशिक्षण सूची में हेरफेर का आरोप: विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने जांच की मांग की, डाटा ऑपरेटर पर पैसे लेकर दूसरी सूची भेजने का आरोप।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद प्रखंड में ग्राम रक्षा दल के प्रशिक्षण के लिए भेजी गई सूची में हेरफेर का...
