October 28, 2026

अज्ञात लाश की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

Read Time:1 Minute, 27 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

गुरुवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत  भमरेली पंचायत के मरंगी गांव के समीप चिकनी। बहियार से पुलिस द्वारा अज्ञात शव कब्जे में लिया था। अज्ञात शव की पहचान हो गई है।  थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव ने बताया कि कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हडी गांव के वार्ड संख्या 8 के  सदानंद साह के रूप में  पहचान हुई है ।पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक सदानंद साह के पुत्र अरविंद शाह ने बताया कि पैरालाइसिस से पीड़ित थे साथ ही मानसिक रूप से भी स्वस्थ नहीं थे ।इधर उधर निकल जाते थे। पिछले 3 दिनों से वह घर से गायब थे ।आसपास खोजबीन भी किया था लेकिन नहीं मिला। बताते चलें कि गुरुवार के दोपहर में चिकनी बहियार से बटेश्वर केवट के मखाना खेत में लावारिस लाश मिला था जिसकी सूचना तत्काल लोगों ने पुलिस को दी थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई थीं। 

Previous post थाना परिसर में जप्त शराब किया गया नष्ट।
Next post अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर कार्यपालक अभियंता से मिले राजद प्रतिनिधि मंडल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial