अज्ञात लाश की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।
अशोक यादव (डडंखोरा)
गुरुवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत भमरेली पंचायत के मरंगी गांव के समीप चिकनी। बहियार से पुलिस द्वारा अज्ञात शव कब्जे में लिया था। अज्ञात शव की पहचान हो गई है। थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव ने बताया कि कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हडी गांव के वार्ड संख्या 8 के सदानंद साह के रूप में पहचान हुई है ।पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक सदानंद साह के पुत्र अरविंद शाह ने बताया कि पैरालाइसिस से पीड़ित थे साथ ही मानसिक रूप से भी स्वस्थ नहीं थे ।इधर उधर निकल जाते थे। पिछले 3 दिनों से वह घर से गायब थे ।आसपास खोजबीन भी किया था लेकिन नहीं मिला। बताते चलें कि गुरुवार के दोपहर में चिकनी बहियार से बटेश्वर केवट के मखाना खेत में लावारिस लाश मिला था जिसकी सूचना तत्काल लोगों ने पुलिस को दी थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई थीं।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
