October 28, 2026

अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर कार्यपालक अभियंता से मिले राजद प्रतिनिधि मंडल।

Read Time:3 Minute, 30 Second

उमर मुर्शीद (कटिहार)

जिला में अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर कार्यपालक अभियंता से मिलकर राजद नेताओं ने नाराजगी जताई।राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मिले।राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने कहा कि जिला हिट वेब के दौर से गुजर रहा है शहर के सभी ट्रांसफार्मर पर आवश्यकता से अधिक लोड पड़ रहा है ट्रांसफॉर्मर के अनुरूप बिजली का तार नहीं है दो सौ केबी के ट्रांसफॉर्मर पर सत्तर एमएम का तार लगा हुआ जो बार बार जल रहा है।उन्होने कहा कि शहर के सभी ट्रांसफॉर्मर लोड की क्षमता को दोगुना करना होगा और तार को ट्रांसफॉर्मर क्षमता के अनुरूप लगाना होगा।श्री कुणाल ने वार्ड नम्बर 12 लोहिया नगर एवं वार्ड 26 चौधरी मुहल्ला मोफरगंज में नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग किया। उन्होने कहा कि वार्ड नम्बर 2 एवं 4 तेजाटोला का इलाका नगर निगम में है बावजूद हसनगंज फीडर से पावर सप्लाई दिया जा रहा है।श्री कुणाल ने कहा कि राजद किसी भी सूरत में अनियमित बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं किया जाएगा बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी लापरवाही करेंगे तो उनके कार्यशैली को मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव को लिखित तौर पर संज्ञान में दिया जाएगा। इस अवसर पर श्री कुणाल ने कहा कि गर्मी का मौसम में हिट वेब आपदा से लोग मर रहे हैं ऐसे में अनियमित बिजली आपूर्ति से लोग बेहाल हैं।उन्होने कहा कि आपदा प्रबंधन के तर्ज पर बिजली विभाग जिला में हिट वेब से पहले तैयारी करे। शहर के सभी तार को बदला जाए उन्होने कहा कि जहां नया केबल बार बार जल रहा है वहां लोड पुराने तार पर कर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए।उन्होने स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी पर अवैध वसूली की शिकायत किया शहर में लोगों से स्मार्ट प्री पैड मीटर की खराब होने के नाम पर विभाग के द्वारा पैसा मांगा जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से राजद जिला प्रधान महासचिव बिनोद साह, राजद नेता सरदार योगेन्द्र सिंह, जिला सचिव विनोद कुमार सिंह, अरमान राणा मंजर गुलशन झा भूषण सिंह मो एहसान विनोद यादव अभय सिंह राघवेन्द्र प्रताप सिंह शमशेर मो ताजुदीन गोपाल सिंह सुनील श्रीवास्तव आदि लोग शामिल थें।

Previous post अज्ञात लाश की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।
Next post बैंकर्स कमेटियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial