जिला लोकसभा कोर कमेटी की हुई बैठक ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी के आवास पर कटिहार जिला लोकसभा कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 13 जुलाई को बिहार प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बिहार सरकार के द्वारा बिहार के जनता एवं छात्र छात्राओं के साथ हो रहे अत्याचार को विधानसभा घेराव किया जाना है। इस निमित्त कटिहार जिला से भाजपा के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंडल के पदाधिकारी मंच मोर्चा के अध्यक्ष पदाधिकारी सहित हजारों हजार की संख्या में पूरे जिला से कार्यकर्ता शामिल होंगे। कोर कमेटी की बैठक में विधानसभा घेराव के लेकर सभी विधानसभा से बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता पटना के गांधी मैदान से चलकर विधानसभा का घेराव करेंगे।इस अवसर पर कोर कमेटी की बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल,कोढा विधायक कविता पासवान, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधायक विभाग चंद्र चौधरी, लोकसभा प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला प्रभारी संतोष सुराणा, अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष तल्लू बास्की, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, चंद्र भूषण ठाकुर, जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार, लोकसभा संयोजक कैलाश सिंह ,सह संयोजक गोविंद अधिकारी, लोक सभा विस्तारक कौशलेंद्र कुमार, शामिल हुए।
More Stories
काफी हंगामादार रही प्रखंड सूत्रीय बैठक
(डेस्क | बारसोई) बलरामपुर प्रखंड मुख्यालय सभाकक्ष में बुधवार को बीस सूत्री की सामान्य बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता...
सशक्त स्थाई समिति की हुई बैठक विभिन्न एजेंडा पर लगी मुहर
(डेस्क| बारसोई) बारसोई नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद बिमला देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित...
अनुशासनहीनता के आरोप में लोजपा(रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष निष्कासित
बलरामपुर (डेस्क) लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने संगठन में बढ़ती अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए पार्टी विरोधी बयान देने...
गुरु पूर्णिमा पर मनिहारी गंगातट पर उमड़ी भीड़, सुविधाओं के अभाव से श्रद्धालुओं को हुई परेशानी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मनिहारी गंगातट पर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों...
गुरु पूर्णिमा पर मनिहारी के महर्षि मेही आश्रम में भंडारा, श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया पर्व
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मनिहारी स्थित महर्षि मेही आश्रम में श्रद्धा और...
श्रावणी मेले को लेकर मनिहारी गंगातट पर प्रशासनिक तैयारियां तेज, सीओ-थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) श्रावणी मेले के मद्देनजर मनिहारी गंगातट पर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की...
