October 28, 2026

आठ तैराकी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये चयनित ।

Read Time:2 Minute, 48 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिला तैराकी संघ के द्वारा चयनित 5 बालक और तीन बालिका का चयन राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता 2023 जोकि 9 जून को गया के डीपीएस स्कूल के तरणताल में 6:00 बजे से सुबह से शुरू हो जाएगी। जिसमें कटिहार के चयनित खिलाड़ियों का दल कौशल्या कुमारी के नेतृत्व में रवाना किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जो चयनित खिलाड़ी होंगे। वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जोकि उड़ीसा में होने जा रही है। वहां भाग लेंगे इस बार कटिहार जिले के खिलाड़ियों का बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर भाग ले रहे हैं आशा है कि इस प्रतियोगिता में कुछ मेडल की प्राप्ति होगी और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित भी होंगे। कटिहार जिला स्विमिंग संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह सचिव चांदनी कुमारी ने बताया कि इससे पहले भी कटिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। कटिहार के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा होता जा रहा है। कटिहार में स्विमिंग पूल के अभाव में भी खिलाड़ी नदी और तालाबों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस खेल में कटिहार जिले के लिए बहुत ही अच्छी संभावना है। तैराकी एक तरह का संपूर्ण व्यायाम है। जिसे शरीर को पूर्ण रूप से लचीलापन और मजबूती भी प्राप्त होती है। इससे किसी भी प्रकार के स्किन डिजीज नहीं होता है। तैराकी कटिहार जिला के लिए बहुत ही अच्छा खेल है। क्योंकि यह बाढ़ ग्रस्त एरिया भी है जिसमें अपने समाज रह कर कई लोगों की जिंदगी भी बचाया जा सकता है। सरकार आपदा विभाग के द्वारा बच्चों को सेफ स्विमिंग का भी प्रशिक्षण कई प्रखंड में में दिया जा रहा है। आपदा की स्थिति में बचाव का कार्य किया जा सके जिससे जान माल की हानि को रोका जा सकता है। जिला के चयनित खिलाड़ियों बालक एवं बालिकाओं के नाम इस प्रकार है।

Previous post विधान पार्षद ने सालमारी बाजार का किया दौरा ।
Next post जिला लोकसभा कोर कमेटी की हुई बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial