पटना में रोजगार मेला का हुआ आयोजन ।
आमिर रेजा (अररिया)
मंत्री सुरेंद्र राम ने प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित।बिहार के युवाओं को रोजगार से जोड़े जाने हेतु 14 और 15 जुलाई 2023 को दीघा आई.टी.आई. पटना में दो दिवसीय रोजगार मेले का शुभारंभ श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने किया ।इस दौरान अररिया के वार्ड नंबर 24 निवासी अशोक कुमार भगत की पुत्री नम्रता भगत को बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग उप क्षेत्रिय रोजगार विनिमय पटना, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें उप क्षेत्रिय रोजगार एक्सचेंज मॉडल कैरियर सेंटर पटना के सहयोग से टीसीएस (TCS) में कार्यक्रम के माध्यम से प्लेसमेंट मिला।अररिया की बेटी को पटना में आयोजित रोजगार मेले में मिले प्लेसमेंट से पूरे परिवार और आस-पड़ोस में खुशी का माहौल। परिवार के लोगों ने कहा कि अब बेटों के साथ-साथ बेटियां भी आगे आकर परिवार का नाम रोशन कर रही है और हर क्षेत्र में बेहतर परिणाम देने का प्रयास कर रही है। मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि इस मेले में पूरे भारत से 44 कंपनियां भाग ले रही है।पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग 65,300 लोगों को नियोजन मेला से नौकरियां मिली है। इस वर्ष श्रम संसाधन विभाग द्वारा नियोजन मेला के माध्यम से एक लाख से अधिक युवाओं को नौकरियां दिलाने की उम्मीद है।मंत्री ने नियोजन कर्ताओं को विश्वास दिलाया कि बिहार के युवा प्रतिभावान हैं जिस कार्य के लिए आप उनको चयनित करेंगे अपने मेहनत, अपने श्रम, अपने विवेक से आपके कंपनियों में 100% योगदान देने का काम करेंगे। इस अवसर पर श्रम अधीक्षक रणवीर रंजन, सहायक निदेशक नियोजन, संजय कुमार सिन्हा, शंभुनाथ सुधाकर, प्रियंका कुमारी, अमृता सिंह, दीघा WITI के प्राचार्य राकेश रंजन और दीघा ITI के प्राचार्य विकाश चंद्रा सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की संध्या गश्ती में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर मनिहारी थाना पुलिस ने कुमारीपुर बैंक के पास...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
