October 28, 2026

शान फाऊंडेशन के द्वारा नि:शुल्क शिक्षा केन्द्र का किया गया शुभारंभ ।

Read Time:1 Minute, 24 Second

आमिर रेजा (अररिया)

अररिया जिला डमहेली गांव वार्ड नंबर 11में शान फाऊंडेशन की ओर से नि:शुल्क शिक्षा केन्द्र शुरु किया गया।फाऊंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सईदुर्रहमान ने कहा की इस तरह का संस्था खोलने से समाज के गांव के लोगों को लाभ होगा जो अपने बच्चों को नही शिक्षा दे पा रहे हैं तो ऐसे में हमारे फाउंडेशन की ओर से शिक्षा ज़रूर मिलेगा इससे गांव वासी को लाभ पहुंचेगा उन्होने ने बताया की इस तरह का काम ऐसे गांव में करना ज़रूरी है आज के दौर में बगैर शिक्षा के कोई काम सफल नही होता है बल्कि अधूरी रह जाती है।इस शिक्षा केन्द्र में सैकड़ों बच्चे शिक्षा हासिल करेगें। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शादाब राही अपने सम्बोधन में कहा की आज के दौर में अपने बच्चों को ज़रूर शिक्षा दे इस तरह का संस्था से अपने बच्चों को जोड़े और शिक्षा हासिल करे। मौके पर जिला सचिव मजहर आलम एवं ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

Previous post रेल पुलिस ने दो मोबाइल चोरो को रंगेहाथ किया गिरफ्तार ।
Next post ऋतुराज के नीट की परीक्षा पास करने पर बधाई देने वालों का तांता
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial