October 28, 2026

रेल पुलिस ने दो मोबाइल चोरो को रंगेहाथ किया गिरफ्तार ।

Read Time:2 Minute, 4 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी है। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ अपराध नियंत्रण शाखा के इंस्पेक्टर दिलीप कुमार झा द्वारा कटिहार स्टेशन के पर चेकिंग के दौरान दो मोबाइल चोरो को यात्रियों के चोरी के मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया। इन दोनो लोगो को आरपीएफ के द्वारा कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 के दक्षिणी छोर के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 40 वर्षीय जनार्दन रजक और 34 वर्षीय शेख ऐनूल कटिहार जिला निवासी बताया जाता है। जिन्हे आरपीएएफ द्वारा अग्रिम कार्रवाई के लिए रेल पुलिस को सुपुर्द कर दिया। बाद में पकड़े गए लोगो के विरूद्ध रेल थाना में धारा 414 /34 आईपीसी के तहत रेल थाना में मामला दर्ज किया गया। वही रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा पकड़े गए दोनो व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रेल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस चेकिंग अभियान में आरपीएफ अपराध नियंत्रण शाखा के इंस्पेक्टर दिलीप कुमार झा के साथ आरपीएफ के एएसआई आबेदानन्द सिंह, बबलू कुमार सहित आरपीएफ के आरक्षी रामबल्ली, रमा शंकर मोर्या के साथ जीआरपी एवं अन्य बल के कई पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद थे।

Previous post सहकारिता मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री से मिले कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ।
Next post शान फाऊंडेशन के द्वारा नि:शुल्क शिक्षा केन्द्र का किया गया शुभारंभ ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial