July 20, 2026

ऋतुराज के नीट की परीक्षा पास करने पर बधाई देने वालों का तांता

Read Time:1 Minute, 43 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

कोढा की पूर्व विधायक पूनम पासवान ने गेराबारी बाजार के ऋतुराज कुमारी जो नीट पास कर क्षेत्र का नाम रोशन की है, को माला पहना व मिठाई खिलाकर उनका स्वागत की और बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऋतुराज की मां बेबी कुमारी गेराबारी बाजार में आंगनबाड़ी सेविका है। ऋतुराज का ऑल इंडिया रैंक 7307 और ओबीसी रैंक 2662 है। ऋतुराज को कुल 649 अंक आया। ऋतुराज की सफलता पर पूरे क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। ऋतुराज की प्रारंभिक शिक्षा गेराबाडी बाजार में ही प्राइवेट स्कूल में हुई। इसके बाद अररिया नवोदय विद्यालय से उन्होंने मैट्रिक पास की। पूर्णिया के मिलिया कान्वेंट से इंटर पास करने के बाद प्राइवेट कोचिंग से मेडिकल की तैयारी की। इसके उपलब्धि पर बधाई देने वालों में कांग्रेस नेता बरारी विधानसभा कांग्रेस के प्रभारी प्रेम राय, प्रदीप कुमार गुप्ता, आनंदमूर्ति, ओम प्रकाश राणा, राजा कुमार गुप्ता, अमरजीत यादव, चंदन कुमार पोद्दार, ब्रजेश सिंह, राहुल कुमार सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post शान फाऊंडेशन के द्वारा नि:शुल्क शिक्षा केन्द्र का किया गया शुभारंभ ।
Next post कानून को हाथ में लेनेवाले बख्से नहीं जाएंगे — डीएसपी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial