October 28, 2026

कोढा विधानसभा कोर कमेटी की बैठक संपन्न ।

Read Time:3 Minute, 11 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कोढा विधानसभा कोर कमेटी की बैठक सेमापुर मोर पर स्थित भवन में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी बबन कुमार झा ने किया।बैठक में मुख्य रूप से पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका,कोढा विधायक कविता पासवान, भाजपा जिला प्रभारी संतोष सुराणा उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने कहा कि प्रदेश एवं नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यों को हमें शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर यथाशीघ्र संपन्न कर लेना है। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी हर तरह से मजबूत स्थिति में रहे। बैठक को संबोधित करते हुए कोढा विधायक कविता पासवान ने कहा कि कोढा का संगठन काफी मजबूत है। पहले भी कोढा विधानसभा ने लोकसभा चुनाव में काफी मतों से बढ़त थी और आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में भी कोढा विधानसभा इस काम को करने का काम करेगी। जिला प्रभारी संतोष सुराणा ने कहा कि आगामी 24 तारीख को कोटा विधानसभा के तीनों मंडल की बैठक आहूत कर लेनी है। उसमें सभी शक्ति केंद्र पर जाने वाले प्रभारियों का नाम तय कर देना है। बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी बबन कुमार झा ने कहा कि आगामी 25, 26 एवं 27 तारीख को कोढा विधानसभा में पढ़ने वाले 36 शक्ति केंद्र की बैठक करनी है। जिसमें शक्ति केंद्र के प्रमुख एवं शाह प्रमुख शक्ति केंद्र के प्रभारी शक्ति केंद्र में पढ़ने वाले सभी बूथ के अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री मंत्री एवं बीएलओ 2 को सम्मिलित होना है। जिन्हें पार्टी के द्वारा दी गई आगामी कार्यों को बताना है। जिससे वह बूथ स्तर पर इस कार्य का संपादन कर सके। बैठक में विधानसभा के संयोजक संजय पटेल जिला महामंत्री राम नाथ पांडे, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राय, मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, मिथिलेश सिंह, परमानंद शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष डोमन चौधरी, शंभू चौधरी मंडल, महामंत्री रमन झा, सरदार मंजीत सिंह, मनोज कुमार मंडल, अनुज कुमार, अमित कुमार, युवा मोर्चा के पूर्णिया जिला प्रभारी गौरव पासवान उपस्थित रहे।

Previous post डीआरएम के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
Next post कटिहार स्टेशन परिसर में जाप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial