July 27, 2026

डीआरएम के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Read Time:2 Minute, 14 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेल मंडल के डीआरएम कर्नल सुभेंदू कुमार चौधरी का तबादला होने पर रेल अधिकारियों ने कोशी अतिथि गृह के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में पूर्व डीआरएम श्रीचौधरी को विदाई दी गई। नये डीआरएम सुरेन्द्र कुमार का स्वागत किया गया। डीआरएम कुमार एक आईआरएसईई है। जो इसके पूर्व ईस्टर्न रेलवे में पदस्थापित थे। जो रेल में काफी अनुभवी रेल अधिकारी के रूप में जाने जाते है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी 19 वर्षीय मनीषा देवनाथ ने अपनी संगीत एवं नृत्य का प्रदर्शन पर उपस्थित अधिकारियों की तालियाँ बजती रही।इतनी छोटी सी उम्र में मनीषा देवनाथ ने पश्चिम बंगाल, बिहार,असम, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, नई दिल्ली के अलावा अन्य प्रदेशों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कटिहार कोसी अतिथि गृह स्थित सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनीषा देवनाथ में नृत्य एवं संगीत पृथ्वी में अव्वल स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता एवं परिवार को ही नहीं पूरे कटिहार रेल मंडल को प्रभावित करने का कार्य किया है। इस अवसर पर एडीआरएम चौधरी विजय कुमार, सीनियर डीसीएम जी प्रशांत कुमार,डीसीएम अमिताभ कुमार, सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा, सीनियर डी एन सी सुधांशु नगायच, सीनियर डीएफएम अजीत कुमार मिश्रा, सीनियर डीएमई ए एन झा सहित अन्य रेल अधिकारी मौजूद थे।

Previous post मोहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ।
Next post कोढा विधानसभा कोर कमेटी की बैठक संपन्न ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial