आरपीएफ चेकिंग अभियान में तीन मोबाइल चोर गिरफ्तार ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार रेल मंडल अंतर्गत आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी है। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ द्वारा कटिहार स्टेशन से सोमवार को तीन मोबाइल चोरो को यात्रियों के चोरी के मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया। इन दोनो लोगो को आरपीएफ के द्वारा कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 के उतरी छोर के पास से गिरफ्तार किया है। जिसमे अररिया निवासी मुकेश मंडल के साथ बेगूसराय निवासी संदीप कुमार और अनुज कुमार शामिल है। जिन्हे आरपीएएफ द्वारा अग्रिम कार्रवाई के लिए रेल पुलिस को सुपुर्द कर दिया। बाद में पकड़े गए लोगो के विरूद्ध रेल थाना में धारा 414 /34 आईपीसी के तहत रेल थाना कांड संख्या 215/23 दर्ज किया गया। बाद में रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा पकड़े गए तीनो व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रेल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।मौके पर आरपीएफ के इनपेक्टर राकेश कुमार, रेल पुलिस कटिहार एसएचओ मो इमरान आलम, सीपीडीएस टीम के साथ जीआरपी एवं अन्य बल के कई पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद थे।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
