October 28, 2026

महिलाओं को दृष्टि फाउंडेशन के द्वारा दिया गया प्रशिक्षण, स्वावलंबी बनाने की पहल ।

Read Time:1 Minute, 58 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत के महमदिया गावों दृष्टि फाउंडेशन ने समाज सेवा में एक कदम और बढ़ाते हुए महिलाओं के स्वरोजगार के लिए वाशिंग पाउडर सर्फ निर्माण करने की स्थापना की है। इस क्रम में पूजा विश्वास के अगुवाई में गांव की दर्जनों महिलाओं को दृष्टि फाउंडेशन के कर्मियों द्वारा प्रशिक्षित किया गया। दृष्टि फाउंडेशन के रमेश कुमार, किशोर मिश्रा, मुकेश कुमार ने बताया कि पिछले कई वर्ष से समाज सेवा में लगातार बढ़ चढ़ कर काम कर रही। दृष्टि फाउंडेशन द्वारा स्वरोजगार वाशिंग पाउडर सर्फ, सिलाई केंद्र, बैंकिंग कार्य की शुरुआत की है, जो महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में मील का पत्थर साबित है। कहा कि दृष्टि फाउंडेशन के तत्वाधान में महिलाओं को सामूहिक रूप से बारह महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें ट्रेनिंग शुरुआत के दौरान महिलाओं को वाशिंग पाउडर सर्फ निर्माण की प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान महिलाओं में शांति देवी, चमकी देवी, काजल कुमारी, वीणा कुमारी, काजल देवी, कविता देवी, साधना देवी, फूलों देवी, ममता देवी, पूजा विश्वास, नविता देवी आदि रहें। इस मौके पर की फाउंडेशन के कृष्णा मुरारी दिनकर कुमार झा, अनिल विश्वास आदि थे।

Previous post आरपीएफ चेकिंग अभियान में तीन मोबाइल चोर गिरफ्तार ।
Next post स्वयंसेवी संस्थान के संयुक्त तत्वाधान से बैठक का आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial