पत्नी माँ के मंगलसूत्र गिरबी रखकर शिक्षक नियमो का करेंगे पालन ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
नवनियुक्त शारीरिक शिक्षा एबं स्वास्थ्य अनुदेशक संघ इकाई कटिहार के सचिव उज्ज्वल किशोर एबं अध्यक्ष रुपेश कुमार,वेतन प्रभारी सेर्यांश कुमार ,उपसंचार प्रभारी संदीप झा,कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार के साथ शारीरिक अनुदेशक पवन कुमार एबं विकास कुमार द्वारा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश को मोबाइल एप्प द्वारा उपस्थित दर्ज नही कर पाने के दर्द से परिचय कराया गया।आवेदन पत्र में शारीरिक शिक्षा एबं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा बार बार इनको एंड्राइड मोबाइल पर उपस्थित दर्ज करने को कहा जा रहा है। जबकि आवेदकों का कहना है कि हमलोग 2019 में एसटीईटी पास अभ्यर्थी है। फिर भी राज्य सरकार द्वारा हमलोगों को आठ हजार मासिक मानदेय पर विद्यालय में नियुक्त किया गया है।इस परिस्थिति में हमलोग कहा से एक अलग मोबाइल खरीदे।घर पर एक ही सयुक्त मोबाइल है।आगे अध्यक्ष रपेश कुमार ने कहा हम सरकार के सभी प्रकार के नियमों को एकरूपता से पालन करने को तैयार है लेकिन सरकार भी विद्यालय में सामान शिक्षकों के तरह व्यवहार हमलोगों के साथ करे चाहे वह वेतन विसंगति का ही क्यों न हो। फिर भी हमलोगो को विभाग द्वारा तंग और परेशान कर दिया जायेगा।तो हमे तो किसी तरह मोबाइल लेनी ही होगी, तो भी हमलोग तैयार है।उसके लिए उसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा एक आदेश पत्र जारी करवाया जाय। जिसमे जिक्र हो कि हमलोग अपनी पत्नि,माँ के मंगलसूत्र या पति के अंगूठी जो विवाह में प्राप्त हुए है। उन्हें हमलोग गिरबी रखकर नियमो का पालन करे, तो उस परिस्थितियों में भी हमलोग सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है।
More Stories
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
