October 29, 2026

3 घंटा तक रही एन एच 81 मुख्य सड़क जाम ।

Read Time:2 Minute, 4 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल चौक एनएच 81 मुख्य सड़क मार्ग पर बिजली के अनियमित आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सड़क पर टायर जलाकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर विरोध किया गया । उपस्थित लोगों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि बिजली व्यवस्था की समस्या इतनी कमजोर हो गई है कि 24 घंटे के बजाय बिजली केवल 5 से 6 घंटे मिलती है जिसको लेकर छात्र एवं छात्राएं पढ़ाई भी नहीं कर पाते ऐसे में बिजली विभाग की यह मनमानी बढ़ती जा रही है जिसको लेकर आम जनता काफी आक्रोशित है । इसी को लेकर nh81 मुख्य सड़क मार्ग बस्तोल चौक को लगभग 3 घंटा तक लोगों ने टायर जलाकर जमकर बिजली विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की आम जनता का कहना है मुझे बिजली 24 घंटा में 18 घंटा चाहिए नहीं तो बिजली नहीं चाहिए बिजली विभाग का समय पर बिजली बिल भुगतान करते हैं लेकिन कहीं पर तो मीटर रीडिंग नहीं करते हैं कहीं पर तार वायरिंग नहीं करते हैं और कहीं बिजली ही नहीं देते हैं जिसमें किसान भी रहते हैं परेशान खेतों में सिंचाई समय पर नहीं कर पाते हैं आक्रोशित लोगों ने कहा की अगर बिजली समय पर नहीं दी तो उग्र आंदोलन करेंगे । एन एच 81 मुख्य सड़क मार्ग को पुनः जाम करेंगे और लगातार अनिश्चितकालीन जाम रहेगा फिलहाल मौके पर प्राणपुर थाना अध्यक्ष अमजद अली ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया

Previous post सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता एसडीओ के समक्ष ग्रामीणों ने किया जमकर बवाल।
Next post नये मण्डल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार का हुआ भव्य स्वागत ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial