सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता एसडीओ के समक्ष ग्रामीणों ने किया जमकर बवाल।
सूरज कुमार सिंह (बरारी)
बरारी प्रखंड के पश्चिमी बारीनगर पंचायत में 4 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे सड़क में भारी अनियमितता होने के कारण संवेदक को ग्रामीणों ने निर्माण कार्य स्थल पर धर दबोचा साथ ही पथ विभाग के एसडीओ के समक्ष जमकर बवाल किया, डूमर से मरघिया रेलवे ढाला तक लगभग 5 किलोमीटर सड़क करीब 4 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। जिसमें निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है, सड़क ढलाई कार्य में भारी अनियमितता को देखते हुए स्थानीय समिति मोहम्मद दिलशाद ने ग्रामीणों के सहयोग से पहले सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया,फिर एसडीओ एवं संवेदक को बुलाया गया, जहां संवेदक शशिकांत सिंह उर्फ गुंजन सिंह और एसडीओ के पहुंचते ही ग्रामीण सड़क निर्माण में भारी अनियमितता को लेकर जमकर बवाल करने लगे। वही निर्माण कार्य अस्थल पर ग्रामीणों ने सड़क के संविदा की जमकर क्लास लगा दी, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संवेदक मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं,तथा विभाग से मिलीभगत कर इस प्रकार अनियमितता भरी सड़क निर्माण कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क में इस्तेमाल की जाने वाली मटेरियल काफी घटिया किस्म की है, हालांकि मौके पर पहुंचे विभाग के एसडीओ ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर कार्यस्थल पर पहुंचकर मटेरियल की जांच की है, उन्होंने बताया बारिश की वजह से गिट्टी में मिट्टी मिल गया है, विभाग के एसडीओ का कहना हुआ कि जहां कमी है,उसे सुधार लिया जाएगा ।उधर दूसरी तरफ ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य की जांच करने की मांग की है!
