निक्षय मित्र के द्वारा टीबी रोगियों को फूड बास्केट किया वितरित ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निश्चय मित्र डॉ रंजना झा के द्वारा चार मरीजों को फूड बास्केट वितरित किया गया। फूड बास्केट में 5 केजी चावल 1किलोग्राम दाल आधा केजी सरसों तेल 30 अंडा के साथ-साथ विभिन्न तरह का पोषण दिया गया।डॉ रंजना झा ने कहा कि समाज से टीवी खत्म करने के लिए हम सबों को टीवी रोगियों का मदद किया जाना चाहिए। इसके तहत आज मैंने 4 रोगियों को गोद लेकर उनको पोषित करने का कार्य प्रारंभ किया है।डॉक्टर अशरफ रिजवी ने जानकारी दी कि निश्चय मित्र के रूप में टीबी से ग्रसित मरीजों के इलाज एवं पोषण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाया जा सकता है एवं TB उन्मूलन के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग किया जा सकता हैनिश्चय मित्र के रुप में टीबी से ग्रसित मरीजों के लिए पोस्टिक आहार (न्यूट्रिशन डाइट सपोर्ट) उपलब्ध कराया जा सकता है, उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री का सपना है कि भारत को 2025 तक टीबी मुक्त करना है।जिस में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी अहम है। जिसे सभी के सहयोग से ही खत्म किया जा सकता है।संजय कुमार एचटीएलएसने जानकारी दी कि निश्चय मित्र की श्रेणी में व्यक्ति ,संस्था, एनजीओ ,व्यवसायिक संस्थान, निर्वाचित प्रतिनिधि ,सहकारी संस्थान इत्यादि शामिल हो सकते हैं जो इलाजरत टीबी मरीजों को उनकी सहमति से समुचित सहयोग कर सकते हैं। जिसमें पोषण से संबंधित सहायता शामिल है निश्चय मित्र बनने के लिए एवं ग्रसित टीबी मरीजों को पोषण उपलब्ध करवाने हेतु सिविल सर्जन, एसीएमओ एवं सीडीओ कटिहार से ज्यादा जानकारी ली जा सकती है ।कमलेश कुमार साहू जिला समन्वयक वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स ने जानकारी दी कि टीबी रोगियों में मृत्यु दर 5 परसेंट से अधिक है टीबी रोगियों में पोषण सही ढंग से नहीं हो पाता है प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में हम सभी जुड़कर कम से कम एक मरीज को पोषण उपलब्ध करवा सकते हैं इस दौरान संजय कुमार एचटीएलएस, चंदा रानी, प्रकाश चंद्र चौधरी, अलावा सभी डीटीसी के स्टाफ मौजूद थे।
