October 28, 2026

नि:शुल्क शिविर में नेत्र व दाँत रोगियों की हुई जांच ।

Read Time:1 Minute, 39 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत ढेरुआ पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूरब में फ्री चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। आयोजित शिविर में डॉ वासिफ अख्तर के द्वारा आँख और दांत का जांच किया गया। ग्रामीण गावों के दर्जनों महिला पुरूषों लोगों ने शिविर में पहुँच कर अपना-अपना आँख, दांत का जांच करा कर परामर्श की जानकारी प्राप्त किया।चिकित्सक वासिफ अख्तर ने कहा कि ग्रामीणों की प्रयासों से शिविर का आयोजन हो पाया है। जिसमें आंख व दांत का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा मुख और आंख को लेकर लोग काफी बेपरवाह रहते हैं। दांत की साफ सफाई रखना बेहतर जरूरी है। जिसकी आंखों में मोतियाबिंद है उसकी भी जांच के साथ इलाज किया जा रहा है। वही शिविर में आए लोगों को बीमारी एवं आपातकालीन स्थिति से बचाव के टिप्स बताया। उन्होंने मरीजों को संयम के साथ ऐहतियात बरतते हुए प्राथमिक उपचार व घरेलू नुस्खे के विषय में विस्तारपूर्वक बताया। इस मौके पर ग्रामीण गाँव के लोग व चिकित्सा कर्मी रहे।

Previous post मुख्यमंत्री ग्रामीण स्ट्रीक सोलर लाइट का फिता काटकर किया उद्घाटन ।
Next post अलग-अलग घटनाओं के दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial