July 20, 2026

अलग-अलग घटनाओं के दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार ।

Read Time:1 Minute, 10 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर थाना अध्यक्ष अमजद अली के द्वारा बताया गया कि, प्राणपुर थाना क्षेत्र के अठारे गोपालपुर गांव में पुत्र के द्वारा रड से प्रहार कर अपनी मां राम दुलारी देवी को निर्मम हत्या कर दिया गया था, जिसके आरोप में इनके पुत्र विजय शर्मा को गिरफ्तार किया गया, वहीं सिरणडा मोर के समीप  अज्ञात अपराधी के द्वारा 22 वर्षीय युवक मोहम्मद मुन्ना को गोली चलाकर मार दिया गया था जिसमें पीड़ित परिवार के नामजद आरोपी मोहम्मद इरशाद आलम को गिरफ्तार कर कटिहार जेल भेज दिया गया, इस मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार,मनीष कुमार, अफाक हुसैन एवं मुंशी प्रसिद्ध कुमार के साथ प्राणपुर थाना में कई पुलिस बल मौजूद थे।

Previous post नि:शुल्क शिविर में नेत्र व दाँत रोगियों की हुई जांच ।
Next post सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial