July 25, 2026

मुख्यमंत्री ग्रामीण स्ट्रीक सोलर लाइट का फिता काटकर किया उद्घाटन ।

Read Time:1 Minute, 28 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीक लाइट योजना का गुरूवार को प्राणपुर प्रखंड के केहुनियां पंचायत वार्ड नंबर 9 में विधिवत फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी श्रेय वत्स ने उद्घाटन किया । कार्यक्रम का अध्यक्षता केहूनिया पंचायत के मुखिया अब्दुल हन्नान ने किया।आपको बता दें कि यह सोलर लाइफ ब्रिज एण्ड ग्रुप कंपनी के द्वारा लगाया जा रहा है । प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी श्रेय वत्स ने जानकारी देते हुए कहां की अभी फिलहाल केंहुनियां पंचायत के 4 वार्ड में लाइट लगवाना है जिनकी कुल लागत राशि 12 लाख 26 हजार 760 रुपये है। इस मौके पर नोडल पदाधिकारी सुभाष चंद्र मंडल वार्ड के सदस्य गजेंद्र कुमार उप मुखिया राम मुरमू लेखापाल पूजा श्री सचिन अरविंद कुमार सरपंच नीरज कुमार मंडल सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे अतीत ।

Previous post पीएससी में एक दिवसीय टीकाकरण कार्यशाला हुई आयोजित ।
Next post नि:शुल्क शिविर में नेत्र व दाँत रोगियों की हुई जांच ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial