October 28, 2026

विश्व युवा दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण ।

Read Time:2 Minute, 42 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

विश्व युवा दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रोस सोसाइटी कटिहार द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में रेडक्रोस चेयरमैन अनिल चमरिया ने पेड़ लगाकर इस कार्यक्रम की शुरुवात की। महर्षि मेहीं होमियोपथिक मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में पौधे लगाने के बाद उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन लेने और कार्बन डाइऑक्साइड को छोड़ने के अलावा पेड़ पर्यावरण से अन्य हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं जिससे वायु शुद्ध और ताज़ी बनती है। मौकेनपर उपस्थित उपाध्यक्ष डॉक्टर रंजना झा एवं शोभा जायसवाल ने कहा की पर्यावरण के साथ खिलवाड़ का ही नतीजा है कि कहीं बाढ़ तो कहीं सुखाड़, कभी सुनामी तो कभी साइक्लोन का सामना मानवता को करना पड़ता है।इस मौके पर रेडक्रोस सचिव सांतोष गुप्ता ने युवा दिवस कि बधाई देते हुए युवाओं से पर्यावरण के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति यदि अपने जीवन मे एक पेड़ लगाने का संकल्प ले तो विश्व का पर्यावरण संतुलित होने में बहुत मदद मिलेगा। उन्होंने युवाओं से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जितने हरे-भरे पेड़ होंगे उतना अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होगा और अधिक विषैली गैसों को यह अवशोषित करेंगे। प्रदूषण का स्तर इन दिनों बहुत अधिक बढ़ रहा है। इसलिए जरूरी है कि पेड़ लगाएं। सह सचिव विवान सरकार ने कहा कि मलेशियन शाल एवं गुलमोहर के पेड़ लगाए गये ताकि ज्यादा से ज्यादा छावं लोगों को मिले। मौके पर प्रबंध समिति सदस्य बबन झा के साथ समाजसेवी सोनी सरकार ने लोगों को पेड़ लगाने के साथ साथ प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने की अपील की। इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल, शिक्षक मौजूद थे। उन्होंने रेडक्रोस को इस कार्य के लिए साधुवाद दिया।

Previous post नवोदय विद्यालय में पैरंट्स टीचर्स काउंसिल की हुई बैठक ।
Next post देसी कट्टा एवं कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial