October 28, 2026

नवोदय विद्यालय में पैरंट्स टीचर्स काउंसिल की हुई बैठक ।

Read Time:6 Minute, 48 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी कटिहार के बहुउद्देशीय भवन में पैरंट्स टीचर्स काउंसिल की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से अभिभावक गण आये पेरेंट्स टीचर काउंसिल की बैठक की मदद से विद्यालय को सुचारू रूप से संचालित एवं विद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्ट केंद्र बनाया जाता है। मंच संचालक विद्यालय के शिक्षक दीपक कुमार दिनकर ने विस्तार से नवोदय विद्यालय के छात्र छात्राओं के शैक्षणिक गतिविधि एवं अन्य क्रियाकलाप के बारे में बताया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ बी एन कुमार ने विद्यालय के संचालन में अभिभावकों की भूमिका के बारे में विस्तार से चर्चा की। वरीय शिक्षक मनोरंजन कुमार ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय एक आवासीय विद्यालय है। जहां छात्र छात्राओं को लगातार शैक्षणिक एवं अन्य क्रियाकलाप में उत्कृष्ट बनाकर प्रस्तुत किया जाता है। ताकि एक सच्चे देशभक्त के रूप में देश की सेवा कर सकें।श्री कुमार ने कहा कि 20 साल पहले के छात्रों को एक सच्चे सेवक के रूप में देश की सेवा करते हुए देखकर काफी खुशी हो रही है। उन्होंने अभिभावकों से कहा अगर आपके द्वारा बच्चों को मोबाइल फोन नहीं दिया जाए तो निश्चित रूप से यहां के छात्र छात्राएं फिजिकल क्लास करके लाभान्वित होकर उत्कृष्ट बन सकते हैं।श्री कुमार ने कहा जब भी आप अपने बच्चों से मिलने आते हैं, तो उसके हाउस मास्टर और विषय शिक्षकों से आवश्यक रूप से मिले एवं उनके रहन-सहन, खानपान एवं विषय वार पठन-पाठन का जनकारी लें ताकि बच्चों में पढ़ाई लिखाई के प्रति अनुशासन बना रहे।विद्यालय के वरीय शिक्षक संजय कुमार ने बताया कि विद्यालय में छात्राओं के लिए विज्ञान ज्योति एक कार्यक्रम है। जिसके तहत छात्राओं को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल के क्षेत्र प्रेरित करने हेतु उन्हें पाठ्य पुस्तक सामग्रियां एवं आर्थिक मदद भी दी जाती है। जिससे बिना कोचिंग संस्थान के मदद लिए हुए बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इंजीनियर या डॉक्टर बन सकते हैं। विद्यालय के वरीय शिक्षिका बंदना त्रिवेदी ने छात्र छात्राओं की सुरक्षा और संरक्षा पर विस्तार रूप से बतायी।विद्यालय के उपप्राचार्य एस के सिंह ने बताया कि प्राचार्य महोदय के नेतृत्व में लगातार विद्यालय विकास के काम किया जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकालीन छुट्टी में विद्यालय के एवं हॉस्टल के सभी वॉटर टैंक को सफाई किया गया।उप प्राचार्य ने बताया कि छात्राओं के हॉस्टल में फिल्ट्रेशन प्लांट लगाया गया है ताकि बच्चों को शुद्ध पेयजल मिल सके। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं द्वारा सभी हॉस्टल में मोटर लगाया गया है। जिससे बच्चों को स्नान एवं अन्य कार्यों के लिए ताजा पानी उपलब्ध हो रही है।उन्होंने बताया वर्तमान शैक्षणिक सत्र में गलत गतिविधि में सलंग्न बच्चों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है ताकि विद्यालय अनुशासन कायम रखने के मामले में जीरो टॉलरेंस पर काम करें। विद्यालय के प्राचार्य डॉ ब्रजेश कुमार ने सभी अभिभावकों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत करते हुए विद्यालय को सुचारू रूप से संचालन में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परिणाम में अपना एक स्थान बनाया है।उन्होंने बताया की विद्यालय में फिजिक्स के टीचर डॉक्टर सुजीत प्रजापति जी उपलब्ध है। छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं जिसे आप अपने बच्चों से जान सकते हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से विद्यालय को अनुशासन एवं सुचारु रूप से संचालन में योगदान देने का अपील किया। डॉ कुमार ने यह भी अपील किया कि जवाहर नवोदय विद्यालय जांच परीक्षा 2024 के लिए फॉर्म भरने का डेट 17 अगस्त 2023 तक बढ़ा दिया गया है। आप लोग अपने प्रखंड के क्षेत्रों में इसकी जानकारी दे ताकि अगले सत्र में आपके क्षेत्र के बच्चे इस परीक्षा के माध्यम से विद्यालय में नामांकित एवं लाभान्वित हो सके।अभिभावकों की तरफ से भी कुछ अभिभावकों ने संबोधन में विद्यालय को सहयोग करने की बात कही।इस बैठक में विद्यालय के अन्य शिक्षक बृजेश कुमार सिंह , रुकमणी कुमारी, रामस्वरूप यादव ,कन्हैया चौहान, सुषमा वर्मा, कुमारी ममता, मेघना मीनाक्षी, भावना वर्मा ,राजेश कुमार कैफली उद्दीन , एस रहमान , खान पान सहायक विनय ठाकुर, स्टाफ नर्स अनीता कुमारी सहित सभी लोग उपस्थित रहे।

Previous post कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे कटिहार, हुआ जोरदार अभिनंदन
Next post विश्व युवा दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial