देसी कट्टा एवं कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के उद्देश्य मोटरसाइकिल सवार युवक थाना क्षेत्र की ओर निकाला है जिसकी गुप्त सूचना डंडखोरा पुलिस को मिली। गुप्त सूचना के आधार पर डंडखोरा पुलिस अलर्ट मोड में थाना क्षेत्र में संघन जांच अभियान शुरू किया ।रात्रि के करीब 11:00 बजे डंडखोरा डुमरिया बस्तौल प्रधानमंत्री सड़क के मेईलवासा रेलवे गेट के समीप में एक युवक को मोटरसाइकिल से जाते देख पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल सवार युवाक भागने की कोशिश करने लगा इसी दरमियान पुलिस ने युवक को धर दबोचा। युवक एवं उनके मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई तो युवक के पास देसी कट्टा एवं जिंदा कारतूस एवं 2 मोबाइल बरामद किया गया। थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव ने बताया कि युवक की पहचान प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघोंच गांव के 22 वर्षीय शेख आकाश पिता मोहम्मद फखरुद्दीन के रूप में हुई है। शेख आकाश के पास से एक देसी कट्टा एवं जिंदा कारतूस एवं एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
