October 28, 2026

10 वर्षीय बालक की नरेंद्र उद्यान के पोखर में नहाने के दौरान हुई मौत एक की हालत नाज़ुक।

Read Time:2 Minute, 46 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

कोढ़ा थाना क्षेत्र के महेशपुर ग्राम में स्थित नरेंद्र उद्यान के परिसर में स्थित लाल बाबू पोखर में नहाने के दौरान रविवार की दोपहर करीब एक बजे डूबने से दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई तथा एक बारह वर्षिय बालक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रविवार को करीब एक बजे कोढ़ा थाना क्षेत्र के महेशपुर ग्राम स्थित लाल बाबू पोखर नरेंद्र उद्यान में गांव के ही चार बच्चे अमरजीत कुमार उम्र दस वर्ष, मिलन कुमार उम्र बारह वर्ष, सुजीत कुमार ग्यारह वर्ष, शेबुनु कुमार उम्र दस वर्ष नहाने के लिये चले गये। नहाने के दौरान सुजीत कुमार एवं शेबुनु कुमार पोखर के किनारे से ही नहा कर निकल गए और अमरजीत कुमार एवं मिलन कुमार पोखर में आगे बढ़कर नहाने लगे और इस दौरान उनका पैर अथाह पानी में फिसल जाने के कारण दोनों युवक डूब गए। मौके पर मौजूद दोनों बच्चों के द्वारा हल्ला किया गया। हल्ला सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों के द्वारा पोखर में कूद कर काफी मशक्कत के बाद दोनों बालक को बाहर निकल गया और दोनों बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा लाया गया। जहां चिकित्सक ने अमरजीत कुमार उम्र 10 वर्ष पिता प्रमोद तात्मा को मृत घोषित कर दिया तथा मिलन कुमार उम्र 12 वर्ष पिता मिथिलेश तात्मा का प्राथमिक उपचार कर स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। वहीं घटना को लेकर मृतक बच्चे के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Previous post क्षतिग्रस्त दनारपुल दे रही है बड़े खतरे को दावत, अविलंब पुल मरम्मती की मांग।
Next post देशी कट्टा सहित जिंदा कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial