July 27, 2026

क्षतिग्रस्त दनारपुल दे रही है बड़े खतरे को दावत, अविलंब पुल मरम्मती की मांग।

Read Time:1 Minute, 38 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

प्रखंड स्थित दनारपुल दो प्रखंडों को जोड़ने वाली पूल है जो फलका एवं कोढा प्रखंड को जोड़ती है । जिसमें कि इस पुल पर अपने जान जोखिम में डालकर भारी तादाद में आमजन आवागमन करने पर मजबुर है। इस पुल को पार कर कोढा नगर पंचायत व फलका प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों के व्यक्तियों द्वारा मुख्य बजार चौक गेराबारी अपनी रोजमर्रा की आवश्यक सामग्री की खरीदारी करने हेतु प्रतिदिन आना जाना लगा रहता है । मोहम्मद साजिद उप मुखिया ग्राम पंचायत राज हथवाड़ा एवं प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष फलका जिला कटिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुल की स्थिति इस तरह जर्जर हो गई है कि पुल के बीच में एक बड़े छेद हो गए हैं और पुल कई जगह जर्जर अवस्था में पहुंच गए हैं जो कि किसी भी समय बड़े हादसे की तरफ आमंत्रण दे रही है ।साथ ही उन्होंने सांसद ,एमएलसी, विधायक व संबंधित जनप्रतिनिधियों से मांग किया है कि अभिलंब दनार पुल की मरम्मती को लेकर कोई आवश्यक ठोस कदम उठाया जाए । ताकि आवागवन कर रहे आम जनों को कोई भी हादसे से ससमय निजात दिलाया जा सके।

Previous post चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट की हुई शुरुआत।
Next post 10 वर्षीय बालक की नरेंद्र उद्यान के पोखर में नहाने के दौरान हुई मौत एक की हालत नाज़ुक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial